FIR Against Motivational Speaker Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की 6 नवंबर को शादी हुई अभी हाथों से शादी की मेहंदी उतरी ही थी कि 38 दिन में आखिर ऐसा क्या हो गया की नई नवेली दुल्हन थाने पहुंच गई
उसने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी मामले से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को दिया दुनिया भर में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है लेकिन अब भी एक नई मुसीबत में फंस गए हैं उन पर उनकी पत्नी यानिक ने मारपीट करने के आरोप लगाए है
इतना पीटा की कान का पर्दा तक फट गया :
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने की पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है शिकायत 14 दिसंबर को दर्ज की गई थी लेकिन मामला अब सामने आया है पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया है कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा वहीं आरोप है कि विवेक ने पत्नी यानिका को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके कान का पर्दा तक फट गया है
खुद को बिजनेस गुरु कहते विवेक बिंद्रा :
विवेक बिंद्रा इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर है और खुद को बिजनेस गुरु बताते हैं उनके कई यूट्यूब चैनल है वे दुनिया भर के लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुण सिखाते हैं अब उनके खिलाफ पत्नी से घरेलू हिंसा करने की शिकायत दी गई है इसमें पीड़िता के भाई गाजियाबाद के चंदन नगर निवासी वैभव यात्रा ने बताया कि यानिका और विवेक की शादी ललित मानकर होटल में घर 6 नवंबर को हुई थी
मां से बहस के समय कर रही थी बिच बचाव :
वैभव ने बताया कि 7 दिसंबर को देर रात करीब 3:00 बजे विवेक अपनी मां प्रभा से किसी बात पर बहस कर रहे थे विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बुरी तरह पीटा विवेक ने यानीका को इतना पीटा की उसके पूरे शरीर पर घाव है उसके कान का पर्दा फट गया जिसका इलाज दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है उसने मोबाइल तक तोड़ दिया


