अयोध्या राम मंदिर अभिषेक समारोह 22 जनवरी 2024 को होने वाला है.इसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं. 'रामलला' के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण पत्र बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है.
पूजन की प्रक्रिया 16 जनवरी से विधि-विधान से शुरू हो जाएगी. 'रामलला' की प्राण प्रतिष्ण के लिए 2 मंडप और 9 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं.
VIDEO | The process of distributing invitation letters for the consecration ceremony of 'Ram Lalla' in Ayodhya has started.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 2, 2023
Ayodhya Ram Temple consecration ceremony is scheduled to take place on January 22, 2024.#AyodhyaRamTemple pic.twitter.com/fD83VYl54X
निमंत्रण पत्र बांटने का सिलसिला शुरू:
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस निमंत्रण पत्र के साथ सभी राम भक्तों का आह्वान किया है. पूरे देश में यह निमंत्रण पत्र में 6000 राम भक्तों को दिया जाएगा.
इसे देने में समय न लगे इसको ध्यान में रखते हुए अभी से इसकी तैयारी की जा रही है. देश भर के कई साधू- संत, महामंडलेश्वर के शामिल होने की जानकारी दी गई है. बता दें कि राम भक्तों को ये निमंत्रण पत्र डाक सेवा के साथ भेजी जाएगी.

