चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू करेंगे। बीसीसीआई ने पहले ही आईपीएल 2024 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया था।
लेकिन देश में आईपीएल के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी होने है(Lok Sabha Election 2024)। ऐसे में यूएई में आईपीएल 2024 का दूसरा चरण हो सकता है। बीसीसीआई इस पर जल्द ही निर्णय ले सकता है। शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें घोषित की जाएंगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने कहा कि यूएई में आईपीएल 2024 का दूसरा चरण हो सकता है। लेकिन ये निर्णय तब लिया जाएगा जब चुनाव और आईपीएल 2024 की तिथि एक साथ आ जाएगी। बीसीसीआई ने अभी तक दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। वहीं, शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होगी, जिसके बाद अब आईपीएल का निर्णय होगा।
IPL दो बार यूएई में खेला गया है:
इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग यूएई में दो बार खेला गया है। 2020 में अबुधाबी और शारजाह में आईपीएल खेले गए। इस दौरान कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय बोर्ड ने ये निर्णय लिया था। 2014 में भी आईपीएल यूएई में खेला गया था। बीसीसीआई ने इस बार चुनाव के कारण ऐसा किया था। 2014 आईपीएल में 20 मैच यूएई में खेले गए।

IPL 2024 का पहला चरण शेड्यूल जारी:
सीएसके और आरसीबी चेन्नई में आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलेंगे। बीसीसीआई ने 2024 आईपीएल के पहले 21 मैचों का शेड्यूल घोषित किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का पिछला खिताब जीता था और सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 7 अप्रैल को शेड्यूल के 21वें मुकाबले में खेलेंगे।