RCB WPL 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा सेमीफीनाले मुकाबला जीत लिया है इसी के साथ RCB ने final में जगह बना ली है टीम ने खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस को हरा दिया है
आरसीबी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीम है, चाहे आईपीएल हो या डबल्यूपीएल। आरसीबी अब तक की सबसे पसंदीदा टीम है आरसीबी की महिला टीम अब फाइनल में पहुंचने पर फैंस ने बहुत खुशी मनाई।
LOW TOTAL डिफेंड कर फाइनल में बनाई जगह:
आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में लो टोटल डिफेंड करते हुए 5 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 135/6 रन बनाए, जो जीत के लिहाज से बहुत कम था। टीम के लिए एलिस पेरी ने 50 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए।
एक समय ऐसा लगा की RCB अब नहीं जीत पायेगी:
फिर मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दी। आरसीबी प्रशंसकों ने एक समय में उम्मीद छोड़ दी थी कि उनकी टीम अब मुकाबला जीतकर फाइनल में जाएगी। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18वें ओवर में 120 रनों पर चौथा विकेट खोया, जिससे मैच पलट गया।
विरोधी कप्तान का विकेट गिरने के बाद आरसीबी ने मुकाबले पर कब्जा कर लिया और टीम ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आरसीबी के लिए बॉलिंग करते हुए श्रेयंका पाटिल ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। श्रेयंका ने हरमनप्रीत कौर को भी पवेलियन भेजा था।

