12वीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंजीनियरिंग करने के बाद उनका प्लेसमेंट हुआ था। अब उन्हें टोकयो की एक कम्पनी में एक करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है।
IIT क्लियर होने पर भी चर्चा में रहे
आईआईटी क्रैक करने पर भी चर्चा में रहे महिपाल की इस उपलब्धि पर परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उनके पिता गेमराराम सेजू रिटायर वन कर्मी हैं। मां ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे महिपाल शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में प्रखर थे। इंटरमीडिएट के दौरान इंजीनियरिंग की तैयारी की। उनका चयन आईआईटी में हो गया। उस समय भी महिपाल का नाम चर्चा में आया था।
पहली जॉब 30 लाख की थी
पहली जॉब 30 लाख रुपये पैकेज की आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद उन्हें जापान के नगोया शहर में जॉब मिली। सालाना पैकेज 30 लाख रुपये का था। जॉब करते हुए 3 साल बीते थे कि उन्हें जापान की एक दूसरी बड़ी कम्पनी से एक करोड़ सालाना पैकेज पर जॉब का आफर मिल गया। इस आफर ने उनके कॅरियर को एक झटके में अर्श पर पहुंचा दिया। उनके परिवार में खुशियां मनाई जा रही हैं। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं।
10वीं पास करने के बाद कोटा में की तैयारी
10वीं के बाद कोटा में शुरु कर दी तैयारी महिपाल सेजू के मुताबिक, बाड़मेर जिले से शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंनेन्हों नेजोधपुर से 10वीं पास की। उसके बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा के एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। वहीं से 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही कॉम्पिटीशन की भी तैयारी करते रहें। आईआईटी क्रैक कर दिल्ली में दाखिला लिया। 4 साल तक पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट मिला। साल 2019 में जापान के नगोया की एक कंपनी में जॉब मिली।
कई देशों में काम करती है कंपनी
कई देशों में काम करती है कम्पनी महिपाल के अनुसार, जापान के नगोया में 3 साल तक नौकरी करने के बाद उन्हें टोक्यो में मेकनिका कॉर्पोरेशन से आफर मिला। उस कम्पनी में अप्रैल 2023 से उनका सालाना एक करोड़ के पैकेज पर चयन हो गया।

