भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा किया, जो उन्हें कभी करते नहीं देखा गया। दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान डीन एल्गर और टोनी जॉर्जी के बीच एक बड़ी साझेदारी बन गई थी, जिसे तोड़ने में भारत के गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ रही थी
इसी बीच विराट कोहली ने बेल्स की अदला-बदला की, जिससे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड को काफी कामयाबी मिली थी। कोहली की ट्रिक काम आई और कुछ ही देर में भारत को सफलता मिल गई। भारत ने दूसरे दिन सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए। केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। भारत को मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवर में ही पहली सफलता दिलाई थी लेकिन डीन एल्गर और टोनी जॉर्जी के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई बड़ी साझेदारी ने भारत की टेंशन बढ़ा दी।
विराट कोहली का टोटका
इस बीच विराट कोहली से रहा नहीं गया और उन्होंने पारी के 29वें ओवर में बेल्स की अदला बदली की, जिसे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने काफी फेमस किया था और उन्हें सफलता भी मिली थी, क्योंकि इससे बल्लेबाजों का ध्यान भंग होता था। विराट कोहली की ये ट्रिक भारत के काम आई और दो गेंद बाद ही जसप्रीत बुमराह ने टोनी जॉर्जी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जॉर्जी 62 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को पहली पारी में 5 विकेट पर 256 रन बनाए।
अंग्रेज गेंदबाज का टोटका
विराट कोहली ने जो टोटका किया वो इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड कई बार कर चुके हैं. जब कभी भी उनको विकेट नहीं मिलता था तो वह स्टंप पर लगी गिल्लियों को बदला करते थे. इससे उनको कई बार सफलता मिली थी. एशेज सीरीज के दौरान ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का इस टोटके के साथ आउट किया था. हालांकि लाबुशेन ने इसको लेकर अंपायर से शिकायत की थी लेकिन इसे किसी नियम का उल्लंघन नहीं माना.

