बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण के XXX Return of Xander Cage के को-स्टार और ह़ॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल इस वक्त मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर पर उनकी पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने योन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है और इसमें भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल पर लगा गंभीर आरोप-
हॉलीवुड स्टार विन डीजल की असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकीं एस्टा जोनासन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है।
कि जब वह साल 2010 में अटलांटा में विन डीजल के साथ 'फास्ट फाइव' की शूटिंग के लिए गयी हुई थीं, तो उस दौरान जॉर्जिया होटल में हॉलीवुड स्टार ने उन्हें कमरे में बंद करके उनके सामने बेहद ही शर्मनाक हरकत की थी और उनका यौन उत्पीड़न किया था।
रिपोर्टर के अनुसार, इस शिकायत में विन डीजल की वन रेस फिल्म्स का नाम शामिल है, जिसमें कथित रूप ये दावा किया गया है कि जोर जबरदस्ती के मामले में विरोध करने की वजह से एस्टा जोनासन को जॉब से फायर कर दिया गया था, ताकि शोषण के मामले को दबाया जा सके।
विन डीजल के वकील का पक्ष-
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, विन डीजल के वकील ब्रायन फ्रीडमैन ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर का पक्ष रखते हुए एक्टर की असिस्टेंट द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा की उनके क्लाइंट इस दावे से पूरी तरह इनकार करते हैं। ये पहली बार है, जब उन्होंने कथित तौर पर 13 साल पुराने दावे के बारे में उस कर्मचारी से सुना, जिसने सिर्फ 9 दिन तक कंपनी में काम किया था। हमारे पास ऐसे कई सबूत हैं, जो इस तरह के फालतू आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।