UP Police Bharti Update: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही युवाओं के लिए प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई है उन्हें नव वर्ष में स्वर्णिम अवसर मिलने जा रहा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है
यह उत्तर प्रदेश पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती है इनमें 20% पदों पर महिला आरक्षियों की भर्ती होगी इसके अनुसार महिलाओं के लिए 12049 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी अभ्यर्थी 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
वेबसाइट पर मिलेगी सभी तरह की सूचना :
भर्ती प्रक्रिया के लिए शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 होगी संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (uppbpb.gov.in) पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाओं प्राप्त कर सकते हैं


