Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट में रिंकू सिंह एक नए सुपरस्टार हैं। आईपीएल में केकेआर की टीम के लिए खेलने वाले रिंकू इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल है।

बता दें कि टी-20 विश्व कप जून में शुरू होना है। वहीं, केकेआर ने आईपीएल का खिताब भी जीता है, रिंकू पहले पंजाब किंग्स में खेलते थे। इस बार केकेआर ने रिंकू को 55 लाख में रखा था। वहीं, मिचेल स्टार्क को खरीदने में 24.75 करोड़ रुपये खर्च हुए। जब यह बात सामने आई थी तो फैन्स ने रिंकू को केकेआर को छोड़ने तक की सलाह दे दी थी.
हालाँकि, जब रिंकू से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। दैनिक जागरण को दिए गए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि आप 55 लाख रुपये लेकर भी केकेआर के साथ हैं।वहीं, स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये मिले, आप ऑक्शन में जाते तो करोड़ों रुपए मिलते? इसपर रिंकू ने दिल जीतने वाला जवाब दिया.
रिंकू सिंह ने कहा, "55 लाख मेरे लिए बहुत पैसा है, जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था कि अगर मुझे 5 से 10 रुपये भी मिल जाएं तो मेरे लिए बहुत होगा।" अब मुझे 55 लाख मिल रहे हैं, जो बहुत है, इसलिए मैं खुश रहना चाहिए। "
हाल ही में रिंकू सिंह ने शाहरुख खान से काफी करीबी बनाई है। आईपीएल में रिंकू किंग खान के चार्टर्ड प्लेन में भी सवार हुए।
हाल ही में रिंकू सिंह ने शाहरुख खान से काफी करीबी बनाई है। आईपीएल में रिंकू किंग खान के चार्टर्ड प्लेन में भी सवार हुए।
रिंकू सिंह 28 मई को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिया जाएगा। भारतीय टीम एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में वार्म अप मैच खेलेगी। वहीं, 5 जून को आयरलैंड से भारतीय टीम खेलेगी। वहीं 9 जून को भारत पाकिस्तान से मुकाबला करेगा।

.jpeg)