शनिवार को नासा ने घोषणा की कि फरवरी 2025 तक अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रखेगा। अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लाना बहुत खतरनाक है।
उन्हें अगले वर्ष स्पेसएक्स के साथ धरती पर वापस आने के लिए इंतजार करना होगा।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जून से ही सुनीता और विल्मोर फंसे हुए हैं। स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम रिसाव से उनकी वापस आने की यात्रा अंतरिक्ष स्टेशन से बाधित हो गई है।
नासा ने कहा कि उनके इंजीनियर स्टारलाइनर में हुई गड़बड़ी को सुधारने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कब तक यह फिर से काम करेगा।
नासा के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर फरवरी में स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान में वापस आएंगे। स्टारलाइनर कैप्सूल को एक या दो सप्ताह में खाली करने के बाद, वे ऑटोपायलट पर वापस लौटने का प्रयास करेंगे।
बोइंग की साख पर सवाल
इस घटना ने बोइंग कंपनी की साख को भारी चोट लगी है। कंपनी के हवाई जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। लंबे समय की मेहनत के बाद बोइंग ने अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर को तैयार किया था। स्टारलाइनर ने कहा कि अंतरिक्ष और जमीन पर हाल ही में किए गए सभी थ्रस्टर परीक्षणों के आधार पर सुरक्षित हैं, लेकिन यह दावा गलत साबित हुआ।

