पाकिस्तानी भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खिलाड़ी अरशद नदीम से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को एलईटी के आतंकवादी मुहम्मद हैरिस डार के साथ देखा गया है।
अरशद नदीम के घर मुहम्मद हैरिस डार गोल्ड मेडल की बधाई देने गया था।
पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम ने अपने देश में वापस आने पर प्रशंसकों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। नदीम यहां पहुंचे तो उनका जल कैनन सैल्यूट दिया गया। नदीम अपने घर पहुंचे तब से उनको बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। आतंकवादी डार ने भी इसी दौरान अरशद नदीम से मुलाकात की।
समाचार पत्र बिजनेस टुडे ने बताया कि जब ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआईएनटी) हैंडल ने नदीम और डार की बातचीत का वीडियो एक्स पर शेयर किया, तो विवाद बढ़ा। वीडियो में, डार ने कहा कि नदीम की ओलंपिक जीत ने पूरे मुस्लिम समुदाय को गौरवान्वित किया है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुहम्मद हारिस डार मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) में संयुक्त सचिव है। मिल्ली मुस्लिम लीग लश्कर के आतंकवादी हाफिज सईद ने राजनीतिक दल बनाया था। एमएमएल को आम तौर पर लश्कर का मुखौटा कहा जाता है। 26 नवंबर 2011 के मुंबई हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है। इन हमलों में 166 लोग मारे गए।
Even before Pakistan's Olympic Gold Medalist Arshad Nadeem could rejoice his victory with family & loved ones, he's run into controversy for hobnobbing with terror affiliates
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 13, 2024
Photographs emerge of Pakistan’s Olympic javelin champion Arshad Nadeem with joint secretary of Milli… pic.twitter.com/2f37vb2oKe
अरशद नदीम, 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के बाद पाकिस्तान का पहला स्वर्ण पदक जीता। तब हॉकी में देश ने स्वर्ण पदक जीता था। नदीम भी पाकिस्तान के पहले ट्रैक और फील्ड ओलंपिक विजेता हैं। पंजाब सरकार ने मंगलवार को अरशद नदीम को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक करोड़ रुपये और एक नयी कार से सम्मानित किया। नदीम और उसके परिवार से मिलने के लिए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने उसे कार की चाबियां और नकद पुरस्कार दिया।

